क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी में बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी

क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी में बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी

PT News ( लखनऊ ): पढ़ लिखकर अफसर बनने की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ये कहानी खेलकूद कर अफसर बनने की है। अफसर भी पढ़ाई लिखाई विभाग अर्थात शिक्षा विभाग में। कहानी की पटकथा स्वयं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखी है। स्टोरी के नायक योगी के धूर विरोधी पार्टी समाजवादी पार्टी के सांसद के होने वाले पति और क्रिकेटर रिंकू सिंह हैं। खबर है कि रिंकू सिंह जल्द ही यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने वाले हैं।


ये उत्तर प्रदेश की राजनीति में आया एक दिलचस्प मोड़ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले विधायक की सांसद बेटी से जल्द ही ब्याह रचाने वाले को सरकारी सेवा में बड़ा तोहफा देने जा रहे है। सौभाग्यशाली हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह। रिंकू सिंह की सगाई हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है। प्रिया सरोज सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। अब उनके होने वाले पति यानी क्रिकेटर रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

योगी सरकार ने रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

सियासत और खेल का सुखद मेल

रिंकू सिंह की नियुक्ति की चर्चा केवल खेल तक सीमित नहीं है, राजनीतिक हलकों में भी खूब हो रही है। रिंकू सिंह ने हाल ही में मछलीशहर (जौनपुर) से सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है, जो सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं, यानी अब रिंकू सिंह सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े विधायक के दामाद बनने वाले हैं। ऐसे में सियासी हलकों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या योगी सरकार का यह फैसला केवल खिलाड़ी को सम्मान देना है या इसके पीछे कोई सियासी समीकरण साधने की रणनीति भी छिपी है?

 संघर्ष से भरा रहा है रिंकू सिंह का जीवन 

अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में जन्मे रिंकू सिंह ने बचपन में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम किया। डीपीएस स्कूल से क्रिकेट में पहचान मिली और आईपीएल के 2023 सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन से वह देशभर में छा गए। 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब योगी सरकार ने उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले भी सरकार ने विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी सेवा में जगह दी है, लेकिन रिंकू का मामला राजनीतिक जोड़ से और भी खास बन गया है। फिलहाल रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह इस साल नवंबर में वाराणसी में होना तय था, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल के चलते फिलहाल इसे टाल दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment